Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विकास समिति द्वारा जन सहयोग से कुंदन शुक्ला के पिता को 30000 की आर्थिक सहयोग दी

विकास समिति द्वारा जन सहयोग से कुंदन शुक्ला के पिता को 30000 की आर्थिक सहयोग दी

आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के पदाधिकारीयो ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में रविवार को खरकाई नदी में डूबे स्वर्गीय कुंदन शुक्ला के पिता पुजारी रवींद्र शुक्ला से उनके आवास पर मुलाकात कर जन सहयोग से प्राप्त ₹30000 का आर्थिक सहयोग किया एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट कीl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने समाज के संपन्न लोगों से दिवंगत कुंदन शुक्ला के परिवार को मदद करने की अपील की हैlपुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि आज अंचल कार्यालय कर्मियों से मिलकर आपदा प्रबंधन से मिलने वाली राशि के लिए जरूरी कागजातों की जानकारी प्राप्त कीlपुरेंद्र नारायण सिंह ने राज्य सरकार से स्वर्गीय कुंदन शुक्ला के परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर विशेष परिस्थिति में आपदा प्रबंधन से मिलने वाले 4 लाख रुपए की मुआवजा राशि के अलावे 20 लाख रुपए मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की हैlस्वर्गीय कुंदन शुक्ला के परिजनों से मिलने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे उदय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार शामिल थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *