सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर तैयारी समय से पहले कर ले – दशरथ गागराई
*सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर तैयारी समय से पहले कर ले – दशरथ गागराई*
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में झामुमो प्रखंड कमेटी खरसावां भाग 02 के एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष के अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दशरथ गागराई जो इस बैठक में विशेष रूप से चर्चा किया गया आपकी योजना _ आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति का बैठक किया गया सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर तैयारी समय से पहले कर ले ताकि कार्यक्रम का सफल बनाया जा सके विधायक दशरथ गागराई ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने बात रखते हुए कहा कि झारखंड सरकार की आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर इस महत्वपूर्ण बैठक रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान अबुआ आवास, बिरसा सिचाई, कुप यीजना, जाति, आय, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन का म्यूटेशन, लगान रसीद व ऑनलाइन रिकॉर्ड में सुधार करने के मामले, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक बन पटा के लिए एफ आरसी के आवेदन व आम लोगों से जुड़ी योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन लिए जाएगी इसके साथ ही योग्य लाभुकों को सर्वजन पेंशन सावित्रीबाई फुले, बालिका समृद्धि योजना किसान क्रेडिट कार्ड मुख्यमंत्री पशुधन योजना श्रम विभाग एवं अन्य योजनाओं की जानकारी व लाभ दिए जाएगी बैठक में मुख्य रूप से खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गीप, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड, प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा, प्रखंड सचिव खिरीद प्रमाणिक, पूर्व प्रमुख अमर सिंह हासदा, बहुत संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे
