खरसावां के सामुदायिक भवन सभागार में जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का अयोजन
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत हाडीभजा गांव के सामुदायिक भवन सभागार में भारतीय जनता पार्टी जिला के ओर से पंचायत समिति सदस्य सह पंचायत प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता संयुक्त रूप से प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का उद्घाटन हुआ इस प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला मैं मुख्य रूप से केंद्र मंत्री अ0 ज0 जा0, मामले भारत सरकार, सह सांसद अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, खरसावां प्रखंड के प्रमुख मनेद् र जामुदा, झारखंड प्रदेश के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश माहली, संयुक्त रूप से प्रशिक्षण वर्ग के कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुरुआत किया।

इस प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा ने पंचायत समिति सदस्य सह पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण वर्ग में कहां की संवाद स्थापित करें आम जन के साथ संवाद स्थापित करने के लिए नियमित रूप से सामाजिक सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन में भाग ले। समस्याओं को समझें जनता की मुद्दे को समझे और सुने। उनकी बातों को महत्व दें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें। तकनीक का प्रयोग करें लोगों से जुड़ने और उनके साथ बेहतर संवाद के लिए प्रद्योगिकी और आधुनिक उपकरण का का उपयोग करें अर्जुन मुंडा ने कहा की झारखंड राज्य में मैं जब मुख्यमंत्री था 32 साल के बाद पंचायत चुनाव करवाया सरकार के साथ संबंध मजबूत करने के लिए कहा भारत सरकार के लाभ कारी योजनाओं का प्रचार करें।

राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार कर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचए और उनके फायदा को समझाइए और सही ढंग से प्रचार करें। मोदी जी की सरकार नीतियों का सम्मेलन करें सरकार की नीतियों का समर्थन करें और सरकार की अच्छे कामों को सकारात्मक रूप से जनता तक पहुंचाए। पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि चालू मुद्दे और राष्ट्रीय विकास को लेकर अपडेट रहे आदर्शवादी और समझदारी रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आदर्शवादी और समझदार रहे उनकी सलाह और मार्गदर्शन का पालन करें संगठन संबंधित सुझाव प्रदान करें महत्वपूर्ण मुद्दे पर पार्टी के नेताओं के संगठन संबंधित सुझाव प्रदान करें और उनके साथ सहयोग करें उन्होंने वार्ड सदस्यों को कहा कि अपने क्षेत्र में लोगों के सुख-दुख में भागीदारी रहे और किसी भी समस्या हो उसका समाधान करने का प्रयास करें इस कार्यशाला में मुख्य रूप से केंद्र मंत्री भारत सरकार सह सांसद अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, गणेश महाली, प्रमुख मनेद्रर जामुदा, रमेश हासदा, खरसावां प्रखंड के मुखिया गण, पंचायत समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे
