Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चक्रवात मिचोंग से किसानों के फसल की क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर आजसु खरसावां प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

खरसावां क्षेत्र में चक्रवात मिचोंग के दौरान हुई भारी बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। किसानों के खेतों में धान की फसल में भारी मात्रा में पानी समा जाने के कारण गरीब किसानों के महीनो की मेहनत में पानी फिर गया।

आजसु प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो ने कहा कि हम सब जानते हैं कि खरसावां क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषि पर ही निर्भर रहते हैं और खेती से अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं। क्षेत्र के किसान बहुत ही दुखी और चिंतित हैं उनके परिवार का पालन पोषण कैसे होगा। गरीब किसानो के धान के फसल का बारिश के कारण भयंकर विनाश हो गया। उन्होंने किसानों का समर्थन कर आज खरसावां के प्रखंड विकास पदाधिकारी को पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर मांग पत्र सोपा। मांग पत्र में उल्लेख किया गया की झारखंड सरकार किसानों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा प्रदान करें, ताकि गरीब किसानो का जीवनयापन सुचारू रूप से हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *