खरसावां में पथ निरीक्षण भवन सभागार में आजसु पार्टी के विधानसभा स्तरीय बैठक में 1 जनवरी 2024 को पारंपरिक तरीके से शहीद दिवस मनाने का निर्णय
खरसावां में 1 जनवरी 2024 में मनाए जाने वाले शहीद दिवस की तैयारी को लेकर पथ निरीक्षण भवन सभागार में आजसु पार्टी की खरसावां विधानसभा स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा प्रभारी सह आजसु नेता संजय जारिका की अध्यक्षता में की गई बैठक में खरसावां शहीद दिवस को लेकर रूपरेखा तैयारी की गई साथ ही पारंपरिक तरीके से शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित आजसु अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश हासदा ने कहा कि शहीद स्थल संकल्प लेने का एवं प्रेरणा का केंद्र है समाधि की पवित्रता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व बनता है।

आजसु पार्टी द्वारा खरसावां के वीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत श्रद्धांजलि दी जाएगी नेता व कार्यकर्ता उपवास रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे जबकि संजय जारिका ने कहा कि झारखंड के शहीदों का सपना आज भी अधूरा है उनके सपनौ को साकार करने के लिए आजसु कृत संकल्पित है उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर खरसावां मैं 1 जनवरी 1948 में हुई गोली कांड में शहीद हुई लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आजसु के सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो सहित पार्टी के विधायकों की खरसावां पहुंचने की संभावना है।

इस दौरान खरसावां गोली कांड में शहीद हुए लोगों के परिजनों को सरकारी स्तर पर सम्मानित करने की मांग की गई। वहीं जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामरतन महतो ने कहा कि कार्यक्रम को सफलता में सब की सहभागिता जरूरी है एकजुटता के साथ खरसावां शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है बैठक में केंद्र सदस्य कुलदीप बीइपाई, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश हासदा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामरतन महतो, विधानसभा प्रभारी सह आजसु नेता संजय जारिका, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, खुटपानी प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार तांती, सचिव अभिषेक बानरा, छात्र संघ के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव महतो, ऋषि दास, पिंटू गोप, लालजी जारिका, अनिल कुमार डे, सूरज महतो, प्रेम महतो, विमल कुमार महतो, सुसेन महती, आदि उपस्थित थे।
