Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रदेश भर में तय कार्यक्रम के तहत आज सरायकेला के बस स्टैंड चौक पर भाजपा जिला सरायकेला खरसवाँ की ओर से भ्रष्टाचारी कांग्रेस और झामुमो पार्टी के विरोध में धरना प्रदर्शन

सरायकेला: प्रदेश भर में तय कार्यक्रम के तहत आज सरायकेला के बस स्टैंड चौक पर भाजपा जिला सरायकेला खरसवाँ की ओर से भ्रष्टाचारी कांग्रेस और झामुमो पार्टी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री विजय महतो ने कहा हेमंत सोरेन सरकार को प्रदेश में चार साल से ज्यादा हो गए लेकिन सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया,राज्य का पूरा सरकारी अमला सिर्फ उगाही में लगा हुआ है,सरकार आप के द्वार कार्यक्रम के नाम पर नेतागिरी चमकाई जा रही है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा पिछले साल 25 लाख आवेदन मिले थे इस साल सरकार आप के द्वार कार्यक्रम में अब तक 50 लाख आवेदन मिल चुके है, श्री विजय महतो ने सवाल पूछा अगर सरकारी मिशनरी जानता का काम करती है तो आवेदनों की संख्या कैसे बढ़ रही है ❓उन्होंने तंज कसते हुए कहा अगले साल सरकार आप के द्वार कार्यक्रम में एक करोड़ आवेदन आयेंगे और सरकार उसे भी उपलब्धि बताएगी।
अपने संबोधन में सिंहभूम लोकसभा के प्रभारी श्री उदय सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है,कांग्रेस पार्टी जांच एजेंसियों पर सवाल खड़ा करती है,जबकि वह खुद भ्रष्टाचार की पोषक संरक्षण और जननी है।
यह शराब घोटाला का पैसा है, इस मामले का जांच ई.डी द्वारा किया जाना चाहिये।
आज तक देश में किसी छापामारी में इतना पैसा नही मिला है यह भी कांग्रेस का एक रिकॉर्ड है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री गणेश महाली ने कहा कांग्रेस पार्टी के नेता राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के घर से अब तक 300 करोड़ बरामद हो चुके है, और अभी भी नोटो की गिनती चालू है,एक साधारण आदमी भी घर में कितना कैश रखना है यह जानता है, यह झामुमो कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पैसा है, मोदी जी ने कहा था न खाऊंगा न खाने दूंगा,भ्रष्टाचारियों के बुरे दिन चल रहे है।

अपने संबोधन में भाजपा नेता श्री शैलेन्द्र सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेता बेशर्मी से धीरज साहू के समर्थन में बयान दे रहे है,यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है लेकिन अब पाप का घड़ा भर चुका है, उन्होंने कहा की धीरज साहू की गिरफ्तारी कर कड़ाई से पूछताछ होनी चाहिए, धीरज साहू की अविलंब संसद सदस्यता खत्म होनी चाहिए।
अपने संबोधन में भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा सरकार बालू की लूट करवा रही है,अधिकारियों को उगाही का टारगेट दिया जा रहा है,कांग्रेस नेता के घर में इतनी बड़ी राशि मिलना इसका सबूत है,अकेले झारखंड में 70000 करोड़ के घोटाले उजागर हो चुके है।
श्री अनंत राम टुडू ने संबोधन में कहा झारखंड गठन के बाद से हेमंत सोरेन सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है,भाजपा सदन से लेकर सड़क तक भ्रष्टाचार पर संघर्ष कर रही है।
अपने संबोधन में भाजपा नेत्री श्रीमती रितिका मुखी ने कहा इन्होंने जो पैसा लुटा है उसका पाई पाई जनता को वापस करना पड़ेगा यह मोदी जी की गारंटी है,मोदी राज में जांच एजेंसियों को खुली छूट है।
आज के इस धरणा प्रदर्शन कार्यक्रम में
मुख्य रूप से मनोज चौधरी,राजा सिंहदेव,अनंत राम टुडू,रितिका मुखी,दुलाल स्वांसी, कृष्णा प्रधान,सोहन सिंह,अभिषेक आचार्या, राजकुमार सिंह,कामदेव महतो सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *