जमशेदपुर के परसुडीह बाजार स्थित जर्जर भवन का छज्जा गिरने से लोगों में दहशत का माहौल
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह बाजार स्थित जर्जर भवन का छज्जा गिरने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया हालांकि इस घटना से किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई पर लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया

कई वर्षों पुरानी बनी भवन पूरी तरह से जर्जर और कंडम हो चुकी है, उसके बावजूद दुकानदार उसे स्थान पर दुकानदारी करने को मजबूर है पिछले दिनों विधायक मंगल कालिंदी के हस्तक्षेप से भवन को तोड़कर नया भवन बनाने का आदेश भी पारित हुआ पर कुछ दुकानदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था न होने की बात कहते हुए इस कार्य को रुकवा दिया और अब भवन का छज्जा टूट टूट कर गिर है, जो एक बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है, शनिवार शाम जर्जर भवन के बी ब्लॉक का छज्जा टूटकर अचानक गिर गया हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई बाल बाल लोग बच गए पर ऐसी घटना से लोगों के अंदर दहशत व्याप्त है।

