चाईबासा के मंगलहाट में ग्रामीण क्षेत्र के पुरुष, महिलाओं, एवं दुकानदारो के बीच जागरूकता फैलाने के लिए “झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति” से संबंधित पम्पलेट का किया गया वितरण
चाईबासा:-पुलिस अधीक्षक प० सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दिलीप खलखो के नेतृत्व में, सदर थाना पुलिस पदाधिकारी के द्वारा साप्ताहिक मंगलाहाट बाजार में घूम-घूम कर खरीददारी हेतु आनेवाले ग्रामीण क्षेत्र के पुरुष, महिलाओं, एवं दुकानदारों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए “झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति” से संबंधित 2000/ पम्पलेट का वितरण किया गया।

पम्पलेट वितरित करने के दौरान ग्रामीणों को पम्पलेट की जानकारी उपलब्ध कराते हुए इसे ग्रामीण मुंडा, डकुवा के संयोग से गाँव मे होनेवाले मीटिंग में चर्चा करने , और गाँव के अन्य लोगो को भी इसके संबंध में जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।। उक्त पम्पलेट में प० सिंहभूम चाईबासा के सभी पदाधिकारियो का मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति निसंकोच होकर पुलिस पदाधिकारी से बात कर सके।

