Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड के परिवहन मंत्री श्री चंपई सोरेन के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा है की क्या कानून आम आदमी और शराब कारोबारी धीरज साहू के लिये अलग अलग है

झारखंड के परिवहन मंत्री श्री चंपई सोरेन ने बयान दिया है की धीरज साहू बड़े व्यपारी है उनके यहां से अरबों रुपए मिलना कोई बड़ी बात नहीं।
इस पर सरायकेला खरसावां के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय महतो ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा है की क्या कानून आम आदमी और शराब का कारोबारी धीरज साहू के लिये अलग अलग है ? अगर पैसा एक नंबर का होता तो बैंक में रहता, सरकार द्वारा कैश रखने की सीमा निर्धारित है,श्री महतो ने कहा झारखंड जैसे गरीब राज्य को लुटने वालों के समर्थन में संवैधानिक पद पर बैठे एक मंत्री द्वारा ऐसा बयान दिया जाना निंदनीय है ।

श्री विजय महतो ने कहा पैसा कांग्रेसी नेता का है लेकिन छटपटा रहे है झामुमो के लोग यह क्या दर्शाता है ? उन्होंने कहा अदानी अंबानी पर आरोप लगाते वक्त क्या इन लोगो को नही पता होता वह भी व्यापारी है? उन्होंने पूछा यह चोर चोर मौसेरे भाई वाली बात तो नही ? या फिर लूट की साझेदारी है ?
श्री विजय महतो ने कहा झारखंड में गठबंधन की सरकार सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम कर रही है,सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत कोई काम नही होता,ट्रांसफर पोस्टिंग ब्यवसाय बन चुका है,सरकार खुद संसाधनों की लूट करवा रही है।
जनता का कोई काम नही हो रहा है,विकास के काम ठप पड़े है,जेल अपराधियों का कार्यालय बना हुआ है।

 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ई.डी के बुलावे पर भागे फिर रहे है।
श्री विजय महतो ने चेतावनी देते हुए कहा की मोदी की गारंटी है कोई भ्रष्टाचारी बचेगा नही झारखंड के भी सभी भ्रष्टाचारियों को आज नही तो कल जेल जाना ही पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *