Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत के पीटी बेड़ा गांव में हर घर जल योजना में अनियमितता की शिकायत

खरसावां आजसु के कार्यकारी अध्यक्ष रामरतन महतो के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी के साथ पेय जल एव स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को एक मांग पत्र देकर हर घर जल नल योजना में अनियमितता बरतने की शिकायत की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिस गांव में योजना का निर्माण होता है उस गांव के ग्रामीण को योजनाओं की पूर्ण जानकारी नहीं दी जाती है।

आजसु के कार्यकारी अध्यक्ष रामरतन महतो ने कहा कि खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत के पीटी बेड़ा गांव के गोप टोला में बनी जल मीनार की 25 वर्ष पुराने चापाकल से जीडा गया। इसका परिणाम यह हुआ कि 15 दिन तक पानी मिलने के बाद जल मीनार खराब हो गया है श्री राम रतन महतो ने उच्च स्तरीय जांच कर दोषी को दंडित करने का मांग किया है। ज्ञापन दैने वाली में पार्टी के एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हासदा, उपाध्याय दुर्गा चरण महती, कृष्णा महतो, अनिल देव, सूसेन आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *