खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत रुगड़ी पंचायत के होरलोर मैदान में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के जे,एस,एल,पी,एस ( JSLPS)के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत रूईडी पंचायत के होरलोर मैदान में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के जे,एस,एल,पी,एस ( JSLPS)के द्वारा लिंग हिंसा के विरूद्ध अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर सशक्त ऊर्जावान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में तीन पंचायत के जेएसएलपीएस के महिला समिति मटकोबेड़ा पंचायत,रूईडी पंचायत,बडाचिरु पंचायत के महिला समूह शामिल थे। महिलाओं को खेलकूद से जोड़कर सशक्त बनाने के लिए प्रखंड में प्रोत्साहित किया जा रहा है। महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर सम्मान दिया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में फुटबॉल ,कबड्डी ,फुटबॉल म्यूजिकल चेयर रेस, के द्वारा महिलाओं को खेलने का मौका दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक की धर्मपत्नी समाजसेवी श्रीमती बसंती गागराई ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित होकर संगठन होना है।

विशिष्ट अतिथि खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा फुटबॉल कबड्डी पूरा विश्व का लोकप्रिय खेल है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है मानसिक संतुलन भी स्वस्थ रहता है । महिलाओं को आत्मनिर्भर ,कैरियर, पर भी फोकस करना चाहिए। महिलाओं को भारत सरकार के द्वारा पुरुषों के बराबर दर्जा दिया गया है। मौके पर जिला परिषद सदस्या यमुना तियु,रूईडी मुखिया मालती तियु,मटकोबेड़ा मुखिया माधुरी हेम्ब्रम। पार्वती जारिका मलंती इचगुटू,सुनीता तियु, लक्ष्मी,रानी जरिका,रमनी देवी,ललिता जरिका, सूर्यमणि बानरा,सावित्री गोप,मनीषा बनरा,दसमा बानरा। आदि काफी संख्या में महिलाओं उपस्थित थे।
