Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला में शुक्रवार को अयोध्या से आयें पुजित अक्षत कलश का पुजन और भव्य स्वागत होगा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से लाएं गये पुजित अक्षत कलश सरायकेला नगर में 15/12/23 को दोपहर तीन बजे पहुंचने पर पुजन और भव्य स्वागत होगा। संघ कार्यालय में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरायकेला नगर समन्वय समिति कि बैठक हुई और स्वागत समिति का गठन किया गया।

जिसमें सेवा भारती के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी व वी एच पी नगर अध्यक्ष गौरव नाग को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में वी एच पी के सरायकेला एवं राजनगर प्रखंड प्रभारी जीवन लाम्बा बताया कि दिनांक 22 जनवरी 2024 को हमारे आराध्य भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का लोकार्पण होगा उसी निमित्त अयोध्या धाम से पूजित अक्षत कलश दिनांक 15 दिसंबर 2023 को सरायकेला पहुंचेगा।

दिनांक 15 दिसंबर 2023 को पूजित अक्षत कलश के भव्य स्वागत में सरायकेला के राम भक्त प्राचीन बजरंगबली मंदिर में अपराह्न 3:00 बजे एकत्रित होकर अक्षत कलश का धूमधाम से स्वागत करेंगे तदुपरान्त पद संचलन करते हुए पूजित अक्षत कलश को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धा के साथ सुरक्षित रखा जाएगा एवं दिनांक 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक पूजित अक्षत निमंत्रण स्वरूप घर-घर पहुंचाने का कार्य संपादित किया जाएगा, उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन काल का सबसे महत्वपूर्ण समय है क्योंकि हम सब राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर लोकार्पण के साक्षी बनने जा रहे हैं। बैठक में काफी संख्या में स्वयंसेवक और राम भक्त उपस्थित थे।

“हर घर हम फिर से जायेंगे।
पावन अक्षत सबको पहुंचायेंगे”।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *