Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आर्थिक स्वावलंबन व स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ही समाज को जोड़कर सबको एक मंच में लाया जा सकता है- श्री पराग अभ्यंकर

दिन बुधवार को सेवा भारती के वैभव श्री के बहनों के साथ दोपहर एक बैठक हुई जिसमें जिला संयोजिका श्रीमती हर्षमणि महतो की अध्यक्षता में ग्राम विजयतरण राम बाबा आश्रम में संपन्न हुआ।बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख श्रीमान पराग अभ्यंकर जी उपस्थित रहे,।

श्री पराग अभ्यंकर जी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आर्थिक स्वावलंबन व स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ही समाज को जोड़कर सबको एक मंच लाने का प्रयास किया जा सकता है ताकि आर्थिक स्वावलंबन को मजबूत करते हुए ग्रामीण संस्कार केंद्र नियमित चले।

साथ में क्षेत्र के सेवा प्रमुख अजय कुमार जी प्रांत सेवा प्रमुख अरुण सिंह जी प्रांत के सह सेवा प्रमुख मोहन कच्छप जी , सेवा भारती के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,रेशमी तिवारी, राजाराम महतो संजय तिवारी ध्रुव केवर्त आदि कार्यकर्ताओं व वैभव श्री की काफी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *