आदित्यपुर में जलवा, सिंगिंग डांसिंग में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, कल है मुख्य प्रतियोगिता
आदित्यपुर INDIA FIRST NEWS (इंडिया फर्स्ट न्यूज )द्वारा आयोजित किए गए star of Jamshedpur मे बच्चों ने किया धमाल। सबसे बड़े प्रारूप में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हुनर को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया। जिसमें सौ से भी ज्यादा बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी प्रतिभा को पेश किया। इस कार्यक्रम में सिंगिंग और डांसिंग दो समुह में ऑडिशन लिया गया जिसमें बच्चों ने अपने हुनर से सबों का दिल जीत लिया।संभी बच्चों को सम्मान के तौर पर संस्था के द्वारा certificate प्रदान किया गया ।

जूनियर, सब जूनियर और सीनियर समुह में बच्चों ने हिस्सा लिया और जजों के माध्यम से बच्चों को सही मार्ग दर्शन दिया गया बच्चों के अभिभावकों को भी दिशा निर्देश दिया गया जज के तौर पर राजू मित्रा उपस्थित थे आसमा इंडिया के डायरेक्टर संजय सत्पथी मौजूद थे।
