एनएच 33 पर रैश ड्राइविंग करते तीन युवक धराए, होगी कार्रवाई
टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रैश ड्राइविंग का नजारा आए दिन देखने को मिलता है. नए-नए मॉडल और बिना नंबर प्लेट वाले बाइकों पर सवार युवा वर्ग कुछ तो नाबालिग भी बेतरतीब ढंग से आड़े-तिरछे बाइक चलाते नजर आ ही जाते हैं. युवक इस तरह से अपनी बाइक चलाते हैं, जससे उनकी जान तो जोखिम में रहती ही है, सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की जान पर भी आफत बन जाती है.

रविवार को चांडिल थाना की पुलिस ने ऐसे में रैश ड्राइविंग करने वाले तीन स्टंटबाजों को पकड़ा है. तीनों युवक एनएच पर रैश ड्राइविंग करते हुए चल रहे थे और सड़क पर आवागमन करने वाले दूसरे वाहनों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे.सड़क पर गश्ती कर रही चांडिल थाना की पुलिस की नजर रैश ड्राइविंग कर रहे तीनों युवकों पर पड़ी तो तीनों ने भागने का प्रयास किए. पुलिस ने तीनों युवकों को आसनबनी के पास खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़ाए युवकों में राजा सहिस, विकास सहिस और जलधर कुंभकार शामिल है. तीनों बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव के रहने वाले हैं. पकड़ाए तीनों युवकों को पुलिस ने थाना भेज दिया है. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि तीनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. रैश ड्राइविंग करने वाले युवक सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालाकों के लिए भी आफत बने रहते हैं. ऐसे मामलों पर पुलिस की पैनी नजर है.साल के पहले दिन पकड़ाए थे दस युवक।

इस साल पहली जनवरी को पुलिस ने दस युवकों को रैश ड्राइविंग करते हुए पकड़ा था. पकड़ाए सभी युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी. रैश ड्राइविंग करने वाले युवकों के कारण सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालक परेशान होती है. कई बार तो रैश ड्राइविंग करने वाले दूसरे बड़े वाहनों के नीचे आते-आते बचे हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि स्टंट बाइकिंग और रैश ड्राइविंग करने वाले युवाओं के लिए कानून में सख्त प्रावधान किया गया है. अब ऐसे युवकों का काउंसिलिंग नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
Three youths caught driving rashly on NH 33, action will be taken
