स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग वीणापाणी पाठशाला का जुबिली पार्क में पिकनिक सम्पन्न
स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित होने वाली निःशुल्क कोचिंग वीणापाणी पाठशाला के छात्र- छात्राओं ने साकची जुबिली पार्क में पिकनिक मनाया। इसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल तथा शिक्षा प्रतिनिधि एस पी सिंह शामिल हुए और बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान बच्चों ने पार्क में कई खेल खेले और मस्ती की और सामूहिक भोजन किया। इसके पश्चात बच्चों ने चिड़ियाघर का भ्रमण किया। बच्चों ने वनभोज कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, उनके चेहरे में काफी उत्साह था।

वीणापाणि पाठशाला के वनभोज कार्यक्रम के आयोजन में कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, पाठशाला के शिक्षक जगबंधु महतो, पिंकी पांडेय, दीपिका कुमारी एवं अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Picnic completed in Jubilee Park of free coaching Veenapani Pathshala run by Swarnarekha Kshetra Vikas Trust.
