Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला: बाइक के अनियंत्रित होने से 55 वर्षीय व्यक्ति हुए घायल

सरायकेला: सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग से सीनी जाने वाले रास्ते पर वीएस पब्लिक स्कूल के मेन गेट के समीप बाइक के अनियंत्रित हो जाने से उसपर सवार गालूडीह निवासी जयराम सामड़(55) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना ने बाद लकड़बाद जा रहे बड़गांव निवासी अजय महतो ने घायल को अपनी बाइक से सरायकेला सदर अस्पताल लाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया.घटना रविवार की दोपहर करीब 3 बजे की है.घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जयराम सामड अपने ससुराल दिरीगोडा गए थे.वापसी के दौरान वीएस पब्लिक स्कूल के गेट के समीप बने स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिर कर घायल हो गए.घटना में जयराम सामड को छाती और सिर पर गंभीर चोट आई है.

Seraikela: 55 year old man injured as bike goes out of control

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *