स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ऑटो चालक की पुत्रियों के स्कूल फीस माफी के लिए स्कूल प्रबंधन को लिखा पत्र
आदित्यपुर: मांझी टोला के दिव्यांग ऑटो चालक लक्ष्मी कांत मंडल की दोनों पुत्रियों की फीस माफी के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने माधो सिंह स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखा है. जिस की पहल वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने की है।

नीतू शर्मा रविवार को स्वास्थ्य मंत्री से उनके कदमा स्थित आवासीय कार्यालय पर मिली.उन्हें बताया कि ऑटो चालक लक्ष्मीकांत मंडल जिन्हें पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज हुआ था जो अब 90 फीसदी दिव्यांग हो गए हैं. उन्हें मात्र 2 पुत्री ही है जो माधो सिंह स्कूल बिष्टुपुर में क्रमशः 6 और 7 क्लास में पढ़ती है. पार्षद ने बताया कि पिछले एक साल का फीस दे चुकी हैं लेकिन अब वो सहयोग करने में असमर्थ हैं. इसलिए मंत्री बन्ना गुप्ता से फीस मांफी की अनुशंसा कराई हैं।

Health Minister Banna Gupta wrote a letter to the school management for waiver of school fees of auto driver’s daughters.
