Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नगर परिषद् चाईबासा ने शुरू किया उद्धमिता विकास कार्यक्रम|

सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश तथा प्रतीभा रानी, प्रशासक, नगर परिषद्, चाईबासा से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में उद्धमिता विकास कार्यक्रम (Entrepreneurship Development Programme) के अन्तर्गत स्वरोजगार कार्यक्रम के लाभुकों एवं क्रेडिट लिंकेज प्राप्त स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सदस्यों का छः दिवसीय EDP प्रशिक्षण का आज आरम्भ किया गया।विभागीय निदेश के अलोक में एसएचजी क्रेडिट लिंकेज घटक के अन्तर्गत स्वरोजगार हेतु सभी ऋण प्राप्त लाभुकों एवं वैसे स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों जिनका क्रेडिट लिंकेज हो गया है, को चरणबद्ध तरीके से Entrepreneurship Development Programme (EDP) के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है,

जिससे कि वे अपने व्यवसाय का सफलतापूर्वक व्यवस्थित तरीके से संचालन कर सकें I इसी क्रम में कुल 92 लाभुकों का छः दिवसीय प्रशिक्षण आज से चयनित प्रदाता संस्था CSS Education के माध्यम से नगर परिषद् चाईबासा के सभागार में किया गया। DAY-NULM शहरी गरीबी उन्मूलन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अन्तर्गत सरकार द्वारा उधमिता विकास के लिए शहरी गरीबों को अत्यंत कम दर पर बैंकों द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है, किन्तु व्यवसाय को सफलतापूर्वक व्यवस्थित ढंग से चलाने में व्यावासिक कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, ताकि DAY-NULM के लाभुकों का व्यवसायिक कौशल हो सके I

प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित लाभुकों से यह अनुरोध किया गया कि वे प्रशिक्षण में पूर्ण मनोयोग से भाग लेंगे तथा प्रशिक्षण के पश्चात् अपनी अपेक्षाओं से अवगत करवाएं, हर स्तर पर उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी Iइस अवसर पर CSS Education के डायरेक्टर पियूष कुमार, DAY-NULM में कार्यरत सामुदायिक संगठनकर्ता अनुराधा कुमारी (CO) एवं सामुदायिक संसाधन सेविकायें (CRP) तथा CSS Education के प्रशिक्षक एवं सहायक कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *