Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

CRPF में सिपाही भर्ती: आज से कर सकते हैं CRPF में कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन, सेलेक्ट होने पर इतनी मिलेगी सैलरी, जानिये पूरी डिटेल|

CRPF Recruitment 2024: फोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। सीआरपीएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 16 जनवरी 2024 को शुरू करेगा।पोर्टल शुरू होने के बाद जो उम्मीदवार स्पोर्ट्स कोटा 2024 के तहत कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.crpf.gov के माध्यम से ऐसा कर सकेंगे।

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।शैक्षिक योग्यता और आयु सीमाजो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

• सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.crpf.gov.in पर जाएं।

• इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सीआरपीएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।

• फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *