Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मनोहरपुर-आदिवादी किसान मज़दूर संघ ने ग्रामीणों के संग की बैठक,मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन 30 को

मनोहरपुर :- आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने ग्रामीणों संग एक बैठक किया गया बैठक में ग्रामीण सहायक मुंडा सुखराम चेरवा भी उपस्थिति थे। गांव के ग्रामीणों ने कहा हमारे गांव में सड़क पुल निर्माण करने एवं जर्जर अवस्था स्कूल में बच्चे मजबूरन पढ़ रहे हैं ग्राम- सोदा, पंचायत- गंगदा,प्रखंड- मनोहरपुर के में आजादी के 77 वर्ष बाद भी सड़क- पुल निर्माण नहीं किया गया है। झारखंड अलग राज्य बने 23 साल में बीजेपी, कांग्रेस, झामुमो सरकार में आए लेकिन अब तक ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है। विकास के नाम पर सिर्फ लुट हुआ है.हम सभी ग्रामीणों का मांग है कि-

1. मनोहरपुर-चिड़िया मुख्य मार्ग सड़क से हाट परोम से सौदा गांव तक 3 किलोमीटर सड़क एवं कोयना नदी में पुल का निर्माण जनहित में अति आवश्यकता है। क्योंकि कोयना नदी में पुल नहीं होने से बरसात के समय स्कूल कॉलेज के बच्चे नदी में बाढ़ आ जाने से नहीं जा पाते हैं और गांव में मरीजों को अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है और मरीज गांव में ही दम तोड़ देते हैं.इसलिए सड़क पुल का निर्माण अभिलंब किया जाए।
2.उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुरगुईयां,सोदा गांव में स्कूल जर्जर अवस्था में है बच्चे कमरे में ना बैठकर बाहर में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं, क्योंकि स्कूल के छत पूरी तरह से गिरने की कगार पर है और कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है इसलिए विद्यालय का नवनिर्माण अभिलंब कराया जाए.विदित हो कि सड़क पुल निर्माण को लेकर आगामी दिनांक 30/01/2024को प्रखंड कार्यालय मनोहरपुर के समय धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा जाएगा.इस संबंध में आज पश्चिम सिंहभूम उपायुक्त महोदय के नाम से एक के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया।
प्रतिलिपि:-1. माननीय मुख्यमंत्री
झारखंड सरकार रांची,2.मुख्य सचिव,झारखंड सरकार रांची,3.पथ निर्माण विभाग,झारखंड सरकार रांची,4.कोल्हानआयुक्त प्रमंडल
सिंहभूम चाईबासा,5.प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोहरपुर पश्चिम सिंहभूम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *