Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

किरीबुरु : कातीकोड़ा मेला में पुलिस ने मारा छापा, भागे हब्बा-डब्बा जुआ संचालक

जेटेया थाना पुलिस ने कातीकोड़ा मेला में अवैध रूप से संचालित हब्बा-डब्बा जुआ खेल पर छापामारी की। छापेमारी की खबर मिलते ही जुआ संचालक मौके से मेला में भीड़ का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस हब्बा-डब्बा स्थल से खेल में इस्तेमाल होने वाला गोटी, टोकरी प्रिंटेड फ्लैक्सी आदि बरामद कर उनके अस्थाई स्ट्रक्चर को तोड़ दिया है।उल्लेखनीय है कि जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत कातीकोड़ा में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी से 16 जनवरी तक मेला का आयोजन किया गया था।

मेला कमिटी द्वारा हब्बा-डब्बा जुआ का खेल का आयोजन किया जा रहा था। इससे संबंधित खबर लगातार न्यूज में प्रकाशित की गई थी। खबर छपने के बाद जगन्नाथपुर के एसडीपीओ इकुड़ डुंगडुंग, इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो ने 15 जनवरी को मेला जाकर इस अवैध जुआ का खेल बंद कराया था और कमिटी के लोगों को हिदायत दी थी। इसके बावजूद कमिटी के लोगों पर पुलिस का आदेश का कोई डर नहीं दिखा। 16 जनवरी को पुनः मेला की आड़ में मेला से कुछ दूर जंगल में हब्बा-डब्बा का 4-5 डैस संचालित कराने लगे। इसकी खबर मिलते ही जेटेया थाना प्रभारी दल बल के साथ कातीकोड़ा पहुंच छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि हब्बा-डब्बा संचालकों व इसमें शामिल कमिटी के लोगों की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *