उत्कल एसोसिएशन, साकची द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन दिन 22/01/24 को पुजा,भजन कीर्तन एवं भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का होगा आयोजन
दिनांक 22/01/2024 , सोमवार को सांय 6.30 बजे श्री उत्कल एसोसिएशन, साकची, जमशेदपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में अयोध्या में भगवान श्री राम लला प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पुजार्चना,भजन कीर्तन के साथ साथ भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में मंदिर समिति की ओर से 5,001 दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा तथा सदस्यों एवं भक्तों के बीच भोग वितरण किया जाएगा।
