सरायकेला: काशी साहू कॉलेज के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल द्वारा असेंबली ऑपरेटरों के लिए मेगा जॉब ड्राइव का हुआ आयोजन
सरायकेला: काशी साहू कॉलेज सरायकेला में एमसीसी और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से असेंबली ऑपरेटरों के लिए मेगा जॉब ड्राइव का आयोजन किया। यह आयोजन कॉलेज के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया। जिसमें कुल 145 उम्मीदवारों ने असेंबली ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन किया। कठोर साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 52 उम्मीदवारों को साक्षात्कार पैनल का सामना करना पड़ा और अंतिम रूप से 31 उम्मीदवार असेंबली ऑपरेटर के पद पर लॉक हुए।

काशी साहू कॉलेज सरायकेला के प्राचार्य डॉ बी एन प्रसाद ने कहा यह जॉब ड्राइव हमारे सभी छात्राएं विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आशाजनक रोजगार सुरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। यह कैरियर विकास और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जॉब ड्राइव में टाटा इलेक्ट्रॉनिक विस्ट्रॉन ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे छात्रों को अपने कौशल दिखाने और रोजगार के अवसर सुरक्षित करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन काशी साहू कॉलेज के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रोफेसर मनोज महतो द्वारा किया गया। जॉब ड्राइव के सफल आयोजन में इतिहास विभाग के प्रमुख प्रोफेसर प्रकाश कुमार और भूगोल विभाग के प्रमुख डॉ गुलशन कुमार समेत सभी विभागाध्यक्षों का सराहनीय योगदान रहा।
