Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मनोहरपुर-थाना में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर,शांति समिति की बैठक आयोजित|

मनोहरपुर :-मनोहरपुर थाना में शुक्रवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु शांति समिति की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित राम मंदिर प्राण – प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मनोहरपुर में होनेवाले आयोजनों को लेकर चर्चा की गई.इस मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारीयों ने 22 जनवरी को मनोहरपुर में होनेवाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक से जानकारी दी.

वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से विधिव्यवस्था चाकचौबंद को लेकर जानकारी दी गई.वहीं बैठक में तयशुदा कार्यक्रम के तहत उस दिन सुबह जुलूस निकलने के दौरान एवं दोपहर 2 बजे तक शहर में बिजली आपूर्ति ठप्प रहेगी.बैठक में मेडिकल टीम, पेयजल की व्यवस्था आदि को लेकर भी चर्चा की गई.वहीं शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

इस मौके पर बीडीओ सह सीओ शक्ति कुंज, पुलिस निरीक्षक फागु होरो, थाना प्रभारी अमित कुमार, मनोहरपुर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, सुरेश शाह, अरविंद कुमार गुप्ता, नागेश्वर राय, सूरज गुप्ता, राजेश राउत, जयप्रकाश महतो, अशोक बंदा, अजहर अली, मुख्तार अहमद, मुश्ताक अंसारी, मो. आरिफ, अश्विनी बघेल, संतोष कुमार, रजनीश शाह, विजय यादव, राजेश कुमार, विजय सिंह, अरविंद लोहार, कैलाश गुप्ता, शंकर डागा, स्वरूप पति, हरेन सिंह के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *