सरायकेला प्रखंड के बड़ा खाकडा में नवयूवक आदिवासी कल्याण समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय गंगा पूजा का आयोजन ।
सरायकेला प्रखंड के बड़ा खाकड़ा में नवयुवक आदिवासी कल्याण समिति के द्वारा आयोजित सात दिवसीय गंगा पूजा उत्सव आयोजन । मकर संक्रांति के दिन से गंगा पूजा का उत्सव शुभारंभ हुआ , मां गंगा देवी पूजा अर्चना करने के लिए दूर दराज से भी श्रद्धालुओं आये थे साथ ही मां गंगा देवी से परिवार के सुख शांति, रोग मुक्त मन्नत मांगे ।दिनांक 20 जनवरी 2024 को शाम तड़का दहन एवं 21 जनवरी 2024 को प्रतिमा विसर्जन के साथ मेला होगा समापन ।

तड़का दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में पुरूष , महिलाऐं, बच्चे देखने पहुंचते हैं। मां गंगा देवी , देव सभा मूर्ति को देखने के लिए झारखंड आलावे उड़ीसा , बंगाल ,बिहार एवं दूसरे राज्य से भी हजारों की संख्या में दर्शकगण पहुंचे थे। मेले में विभिन्न प्रकार के बुग्गी बुग्गी डांस , इलेक्ट्रिक झूला, जादूगर , झूला में छोटे बच्चे बैठकर खूब आनंद लिये। मेले में विभिन्न प्रकार का खिलौना , मनोहरी सामान महिलाएं खरीदने के लिए भीड़ थी।

पूजा सह मेला को संचालन के लिए समिति के अध्यक्ष – श्याम चरण तियु , उपाध्यक्ष – शिव शंकर जामुदा , अमित कुमार महतो , महासचिव- विष्णु कुमार तियु , जयदेव महतो , विश्वजीत तियु , सचिव – कृष्ण चंद्र महतो सूरज जामुदा , समीर महतो , कोषाध्यक्ष – धनंजय तियू , राजेश महतो , कोषाध्यक्ष – अनिल महतो एवं सरायकेला प्रशासन द्वारा पुक्ता व्यवस्था किया गया। सुरक्षा के लिए पूरे मेले परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
