खरसावां के बलियाटांड में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खरसावां प्रखंड के पंचायत जोरडिया बलियाटांड में मकर संक्रांति के उपलक्ष में खेलकूद वार्षिक प्रतियोगिता रखा गया, इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह झारखंडी भाषा खतयानी संघर्ष समिति (JBKSS)के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, सम्मानित सदस्य JBKSS के केंद्रीय महासचिव पांडू राम हाईबुरु, कोल्हान के संगठन महामंत्री नवीन महतो, पूर्व मुखिया मिना माझी,ST मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के रोहित महतो, भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो,ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के इवेंट्स रखे गए थे, जैसे साइकिल रेस, हांडी फोड़, बैलून फोड़ ,म्यूजिकल चेयर रेस ,जवानों को दौड़, बच्चों का दौड़, बूढ़ों का दौड़, सुई धागा रेस, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता कमेटी की ओर से रखा गया था। इस खेल के सभी विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया, प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने सभी प्रतिभागियों को और जनताओं को संबोधित करते हुए कहा खेलकूद से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहती है और शरीर भी स्वस्थ रहती है।

खेलकूद के साथ कैरियर पर भी फोकस करें, प्रतिभागियों अपना लक्ष्य लेकर और उद्देश्य को लेकर कैरियर पर फोकस करें ताकि भविष्य में आप एक अच्छा नागरिक बन सके और समाज के प्रति जागरूक रहें,कुड़मी समाज अपने समाज को अपने संस्कृति को अपने परंपरा को अपने धरवर को बचाए रखने के लिए संकल्प लिया। इस मेले में काफी दूर-दूर से लोग मेले को देखने आए। मौके पर डॉक्टर अशोक महतो, डॉक्टर अनंत महतो ,वकील खिरेन्दर महतो, कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।
