Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्यार हो तो ऐसा : कोचिंग छोड़ने के बाद भी खत्म नहीं हुआ प्यार, इंजीनियर मैडम ने 2000 किमी दूर से आकर गुरुजी से की शादी

जमुई (बिहार) :बिहार के जमुई से अनोखी शादी का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो मंगलवार का है। दोनों के बीच लगभग पांच साल से अफेयर चल रहा था। घर वाले नहीं माने तो दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की, उसके बाद मंदिर में शादी रचा ली। कहा जा रहा है कि इस प्रेमी जोड़े के बीच पहले गुरु शिष्य का रिश्ता था। दूसरी ओर प्रेमी जय प्रकाश का कहना है कि जेनल कभी भी उसके कोचिंग की छात्रा नहीं थी.

जय प्रकाश की कोचिंग में पढ़ती थी जेनेल बताया जा रहा है कि प्रेमिका जेनेल प्रेमी जय प्रकाश की कोचिंग की छात्रा थी। तब ही से दोनों के बीच प्यार का रिश्ता था। पांच साल से अफेयर चल रहा था। इस दौरान दोनों ने घर वालों को मनाने की कोशिश की, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। अंत में दोनों परिवार वालों के खिलाफ जाकर पहले कोर्ट मैरिज की, फिर मंदिर में शादी कर ली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तजी से वायरल हो रहा है।शादी के लिए सूरत से जमुई पहुंची जेनेल बताया जा रहा है कि जेनेल पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह सूरत में रहती है। प्रेमी जयप्रकाश से शादी करने के लिए वह 2000 किलोमीटर का सफर तय कर जमुई आयी और अपने प्रेमी जयप्रकाश वर्मा से मंदिर शादी की। दोनों ने जमुई के पतनेश्वर नाथ शिव मंदिर में जाकर शादी कर ली। एनएफ। शादी के बाद चली गई सूरतशादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद जेनेल अपनी नौकरी के लिए सूरत चली गई। वायरल वीडियो पर प्रेमी से पति बने जयप्रकाश ने दावा किया है कि जेनेल के साथ उसका 5 साल पुराना प्रेम संबंध था, हालांकि वह कभी भी उसके कोचिंग की छात्रा नहीं थी। जय प्रकाश के अनुसार, जेनल से उनकी मुलाकात चकाई में हुई थी। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे प्यार करने लगे। अब दोनों ने शादी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *