रांची के पूर्व DC छविरंजन की बेल याचिका पर अब 2 फरवरी को, ED ने जवाब में…
झारखंड हाई कोर्ट में रांची बरियातू स्थित चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की ओर से दायर जमानत याचिका पर अब सुनवाई दो फरवरी को होगी।झारखंड हाई कोर्ट में रांची बरियातू स्थित चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की ओर से दायर जमानत याचिका पर अब सुनवाई दो फरवरी को होगी।मामले में बीते 19 जनवरी को ED की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है।

मामले की सुनवाई Justice सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सूचीबद्ध है।चेशायर होम जमीन गड़बड़ी मामले में ED ने ECIR 5/ 2023 दर्ज किया है। इस मामले में पूर्व DC छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, अमित कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपितों के खिलाफ ED ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।ED ने रांची के पूर्व DC छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल, 2023 को छापेमारी की थी।इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड (Fake deed), मुहर एवं अन्य कागजात ED को मिले थे, जिसके बाद 14 अप्रैल, 2023 को ED ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इन पर जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ करने का आरोप है।
