Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महापुरुषों के सपनों का झारखंड बनाएगी आज़ाद समाज पार्टी – काशिफ़ रज़ा

आज मुसाबनी के बदिया में आज़ाद समाज पार्टी के द्वारा आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए और यहाँ के शोषित वंचित समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए कई आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, पर 23 साल गुज़रने के बाद भी उनके सपनों का झारखंड नही बन पाया, यहाँ के दलित आदिवासी,पिछड़े, मुस्लिम, ईसाई आज भी सरकार की सुविधाओं से वंचित है,

शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, कारोबार, सबका बुरा हाल है।आज़ाद समाज पार्टी झारखंड के माटी पुत्रों के सपनो का झारखंड बनाने के लिए जनता के बीच जाकर उन्हें झारखंड के असल मुद्दों को समझाने का काम के रही है, जनता के हक़ औऱ अधिकार की लड़ाई लड़ रही है।बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन आज़ाद समाज पार्टी के संघर्ष को सराह रहे है और बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

आप के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम ज़िला अध्य्क्ष दुर्योधन महतो, भीम आर्मी के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव उत्पल विश्वास, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश्य महासचिव आकाश मुखी, प्रदेश संगठन सचिव नसीम साज़, प्रदेश संगठन सचिव नईम खान युवा महिला नेत्री प्रिय महाली, सराईकेला खरसावां प्रभारी इम्तियाजुद्दीन, ज़िला युवा उपाध्यक्ष शेख शकील, सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद ग़ुलाम और कई साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *