मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से मुसाबनी में 12 करोड़ की लागत से 7 योजनाओं का शिलान्यास माननीय सांसद विद्युत वरण महतो एवं लोकप्रिय विधायक रामदास सोरेन ने संयुक्त रूप से किया
मुसाबनी प्रखंड के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास माननीय सांसद विधुत वरन महतो एवं माननीय विधायक श्री रामदास सोरेन ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।लोकप्रिय विधायक रामदास सोरेन ने कहा करीब 20 वर्षों से जितने भी सड़क का मरम्मती करण कार्य नहीं हुआ है।माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश पर सभी पुराने सड़कों का सूची बनाकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के पास भेजा गया है।

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के पास पथ निर्माण विभाग भी है।
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा पुराने सड़कों का स्वीकृति मिल गई है।
आज मुसाबनी प्रखंड में कुल 12 करोड़ की लागत से बनने वाली 7 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
आने वाले दिनों में बारी बारी से सभी सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से कुल 7 सड़क योजनाओं का लागत राशि कूल 12 करोड़ से बनेगी।
जिसमें
1) हाता मुसाबनी मुख्य पथ से चाकुलिया तक
2) मुसाबनी मेन रोड से धोबनी तक पथ
3) डुइकाडीह से सोनागड़ा पथ
4) Adm बिल्डिंग सुरदा मुख्य पथ किनारे चर्च से बाड़ाघाट पथ का निर्माण
5) खेलाडीह से लेंजोबेड़ा पथ
6) मुसाबनी थाना 1 नोo से IRB कैम्प तक पथ का कार्य विशेष मरम्मती कार्य एवं
7) अछु होटल से DVC तक पथ निर्माण कार्य

इस शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य श्री कान्हू सामंत, जिला उपाध्यक्ष श्री बाघराय मार्डी, कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, पूर्व जिला 20 सुत्री अध्यक्ष दिनेश साव सांसद प्रतिनिधि भीम लामा सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष, महामंत्री विष्णु रजक झामुमो घाटशिला विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी श्री गौरांग माहली, कान्हू टुडू, मास्टर लोबिन सबर प्रियोनाथ बास्के, जगदीश बास्के एवं अन्य झामुमो के सम्मानित कार्यकर्तागण शामिल थे।
