केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना को उपलब्धियां की लेकर आगामी 4 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा गांव चलो अभियान
खरसावां विधानसभा कार्यालय सभागार में भारतीय जनता पार्टी खरसावां पूर्वी भाग के मंडल कमेटी के महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्ष हीपना सोरेन की अध्यक्षता में हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय महतो, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय , आज की बैठक में विशेष रूप से चर्चा किया गया प्रदेश के निर्देश अनुसार गांव चले अभियान के विषय में चर्चा किया गया।

कार्यकर्ताओं के बीच संबंध करते हुए जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्त गांव चलो अभियान के तहत अपने मंडल क्षेत्र में कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना को उपलब्धियां की लेकर आगामी 4 फरवरी से 10 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएंगे इस अभियान से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने योजनाओं की जानकारी देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए गांव के लोगों से समर्थन मांगेंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, लाल सिंह सीय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य , दुलाल सुहासी, लादूराम हेंब्रम, एवं महिला मोर्चा के सदस्यों उपस्थित थे।
