Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय भवन जर्जर, मरम्मतीकरण की मांग

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव के अर्जुन पुस्तकालय भवन जर्जर हो गया है, इसका मरम्मत, रंगाई पुताई का जीर्णोद्वार की आवश्यकता है, इसको लेकर पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने चिंता जाहिर की है। ज्ञात हो कि यह भवन वर्ष 2001 में खरसावां विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री अर्जुन मुंडा के विधायक निधि से बनाया गया ।

इसके बाद एक बार भी इस भवन का रंगाई पोताई नहीं हुआ है जो बड़ी दुःख की बात है। इस पुस्तकालय के युवा विद्यार्थियों ने विगत वर्ष श्रमदान कर भवन के भीतरी भाग की रंगाई की थी। वह भी खराब हो गया है। अतःइस पंचायत से लेकर जिले के जन प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के पदाधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए इस जर्जर भवन का मरम्मती, रंगाई पोताई करवाने का आग्रह किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *