झारखंड प्रदेश ग्राम प्रधान महासभा राजनगर आंचल कमेटी की विशेष बैठक साप्ताहिक हाट मैदान राजनगर में संपन्न
झारखंड प्रदेश ग्राम प्रधान महासभा राजनगर अंचल कमेटी की विशेष बैठक रविवार को साप्ताहिक घाट मैदान राजनगर में आंचल अध्यक्ष गोपाल प्रधान की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि महासभा के केंद्रीय विशु हेम्ब्रम , केंद्रीय सचिव शंकर सोय व केंद्रीय कोषाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र नाथ महतो उपस्थित थे।

बैठक में सम्बंधित करते हुए विशु हेम्ब्रम में कहा कि ग्राम प्रधान के साथ हर क्षेत्र में नाइंसाफी हो रही है। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में ग्राम प्रधान को ना सूचना दी गई और ना ही निमंत्रण दिया गया है। अपमान सहकर भी ग्राम प्रधान ने अपना कर्तव्य निभाया और अपने गांव को जनता के लिए काम किया है। विशु हेम्ब्रम ने कहा कि आज ग्राम सभा के निर्णय को भी नजर आजाद किया जा रहा है। आबुआ आवास योजना के लिए ग्राम सभा में लाभुकों का चयन कर जो क्रमवार प्रतीक्षा सूची की गई थी। उसमें भी छेड़छाड़ की गई है। सूची इधर-उधर की गई , जिसमें ग्रामीणों नमें आक्रोश पनप रहा है। विशु ने चिंता व्यक्त किया कि ग्राम प्रधानों के बिना हस्ताक्षर वाली वंशावली कार्यालय में जमा हो गया रही है। कोई मामलों में ग्राम प्रधान के बिना हस्ताक्षर ही जमीन की रजिस्ट्री हो रही है , इस पर तुरंत रोक लगे। ग्रामप्रधान इसे किसी स्थिति में सहन नहीं करेंगे। इसके विरुद्ध जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

विशु हेम्ब्रम ने कहा कि ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि मात्र 1000 रूपये है , जो एक पेंशनधारी के बराबर है , इसे बढ़ाकर 5000 रूपये किया जाए, साथ ही ग्राम प्रधान के दाहिने हाथ कहे जाने वाले डाकुवा व नायके को भी सरकार शीघ्र सम्मान राशि दे। उन्होंने बढ़ते औद्योगीकरण वह शहरीकरण के चलते गांवों का माहौल खराब होने की बात कही। बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी तीन और चार फरवरी को गम्हरिया आंचल में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजन किया जाएगा। बैठक में वासुदेव प्रधान, दिकू मार्डी, धीरेंद्र नाथ महतो , सीताराम हांसदा, भीम महतो , कानू मुर्मू ,जसवंत सरदार, प्रधान होनहगा, गणपति मंडल , अशोक कुमार गोप, महादेव पति , रत्नाकर प्रधान , दुर्गा चरण तापे समेत सैकड़ों ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
