Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

हरीमोहन दास घटपाट परंपरा में शामिल होनेवाले भोक्ताओं के एक बुलंद आवाज़ थे – मनोज चौधरी

सरायकेला विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के घट पाठ अनुष्ठान से जुड़े मुख्य भोक्ता हरीमोहन दास के आकस्मिक निधन पर छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित की शोकसभासरायकेला की पारंपरिक संस्कृति घट पाट के मुख्य भोक्ता तथा सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के सलाहकार सदस्य हरीमोहन दास की विगत दिनों आकस्मिक निधन से दुखी सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए त्रिनेत्र छऊ नृत्य सेंटर के नाट्य हॉल में एक शोक सभा का आयोजन किया ,

एसोसिएशन के तत्वाधान में सभी सदस्यों ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा उसके उपरांत सबों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की ,उक्त अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि आर्टिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा शोकसभा मनाना यह दर्शाता है कि हम छऊ से जुड़े कलाकारों के प्रति एक परिवार के सदस्य भाव रखते हैं निसंदेह स्वर्गीय हरीमोहन दास चैत्र पर्व की घटपाट परंपरा में शामिल होनेवाले भोक्ताओं के एक बुलंद आवाज़ थे साथ में घटपाट परंपरा कैसे सूचिता और पवित्रता से अनुपालन हो उसके लिए मुख्य भक्ता की भूमिका में सालों से अपना योगदान देते आ रहे हरीमोहन दास पारंपरिक घट पाट के साथ साथ सरायकेला छऊ के भी काफी जानकार थे,सबको साथ लेकर चलने की कला जानते थे सरायकेला के हर सामाजिक कार्यक्रम में उनका हमेशा भागीदारी रहता था, उनका इस तरह अचानक हमें छोड़कर चले जाना छऊ संस्कृति के साथ हमें काफी नुकसान हुआ,अध्यक्ष भोला महांती ने कहा कि हरीमोहन दास हमारी माटी के पारंपरिक संस्कृति घट पाट की गूढ़ तथ्य के काफी जानकार महानुभाव थे,उनके निधन से हमे अपूरणीय क्षति हुई,सचिव सुदीप कवि ने कहा कि हरीमोहन दास हमारे संस्था के सलाहकार सदस्य भी थे और वे हमेशा छऊ के विकास के लिए हर छऊ नृत्य दल के साथ बढ़चढ़ के अपना योगदान देते थे,उनके निधन से एसोसिएशन को काफी क्षति हुई.

गुरु सुशांत महापात्र ने कहा कि छऊ तथा हमारी संस्कृति की संरक्षण हेतु उनके साथ मिलकर हमेशा काम किया करते थे, उपस्थित सभी ने उनकी जीवनी पर अपना अपना विचार रखा,उक्त अवसर पर गुरु नाथू महतो,गुरु सुशांत महापात्र, रजत पटनायक,सुनील दुबे,मनोरंजन साहू द्वारा संवेदना प्रकट करते हुए उनके प्रति अपने विचार रखें शोक सभा का संचालन वरीय कलाकार रूपेश साहू द्वारा किया गया उक्त अवसर पर सुनैना दुबे,तरुण भोल,श्रीधर सिंहदेव,रूपेश साहू,नीरज पटनायक,गणेश परिछा,अनिल पटनायक,सुमित महापात्र,राजेश गोप,राजेश पड़िहारी,राकेश कबी एवं काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *