सरायकेला समाहरणालय से इटा कुदर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का हुआ भूमिपूजन
सरायकेला – ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा समाहरणालय से इटा कुदर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को 2 करोड़ 91 लख रुपए से पुनः निर्माण किया जाएगा ।उक्त सड़क का शिलान्यास पूर्व ही मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन किया गया था।परंतु बुधवार को भूमि पूजन कर कार्य शुभारंभ किया गया है।

जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने उपस्थित होकर भूमि पूजन किया ।इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता गण तथा पंचायत के मुखिया बुधराम कुर्ली तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
