पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार द्वारा ‘ग्राम पंचायत सहज करता दल’ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
सरायकेला – पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार द्वारा ‘सब की योजना सब का विकास’ के तहत ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के निर्माण एवं सफल संचालन के लिए ग्राम पंचायत सहज करता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुई यह प्रशिक्षण 21 फरवरी तक सरायकेला प्रखंड कार्यालय के सभागार में चलेगी।इस प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक पंचायत के लिए सहज करता दल के आठ सदस्यों का चयन किया गया है जो ग्राम सभा मे फैसिलिटेट करेंगे प्रशिक्षण के लिए दो दल का गठन किया गया है

प्रशिक्षण में सतत विकास के लक्ष्य ग्राम पंचायत विकास योजना की निर्माण प्रक्रिया सामाजिक मानचित्र संसाधन मानचित्र वंचित परिवारों को चिन्हित करना डेवलपमेंट स्टेटस रिपोर्ट पर समझ महिला सभा बाल सभा ग्राम समृद्धि उद्वधन योजना ग्राम पंचायत समन्वय समिति आदि पर विस्तृत चर्चा की गई ।इस प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षक अमलेश सिंहा ,दास सोय, रश्मि विषय ,त्रिलोकी साहू भाग ले रहे हैं ।प्रशिक्षण में प्रखंड समन्वयक भूपेंद्र महतो शामिल हैं ।प्रशिक्षण का प्रारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह सरायकेला के द्वारा किया गया।
