Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महालिमोरुप:: रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने पर यात्री परेशान

महालिमोरूप::रेलवे स्टेशन पर विभाग द्वारा मौखिक रूप से कभी कभी जनहित संदेश दिया जाता है कि “यात्रीगण आपकी जान अनमोल है, इसलिए जिन्दगी चुनें. रेलवे ट्रैक पार करने के लिए पुल का उपयोग करें”। काश! ऐसा संदेश महालिमोरूप स्टेशन के यात्रीगण को दी जाती ! परन्तु यह संदेश विभाग द्वारा तभी दे सकती है जब यहाँ सम्पूर्ण रूप से पुल की व्यवस्था कराएगी।

बता दें कि महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर बने सातवें और आठवें रेल पटरियों को आर पार करने के लिए पुल ( फूटब्रीज ) की व्यवस्था नहीं होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है! एही नहीं बल्कि जब इस प्लेटफार्म के पटरियों पर जब रेलगाड़ी खड़ी रहती है तब मजबुरन यात्री जान को जोखिम में डालकर रेलगाड़ी के नीचे से आर पार करते है, ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है! हालांकि इस स्टेशन पर एक नया फुटब्रिज का निर्माण रेलवे विभाग द्वारा कराया जा रहा है, परंतु यह फुटब्रिज केवल एक से छह रेल लाइन को आर पार करने के लिए है। सातवें और आठवें रेल लाइन को आर पार करने की कोई सुविधा नहीं है। इधर, यहाँ के यात्रीगणों ने चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक जी का ध्यानाकृष्ट कराते हुए

महालिमोरुप स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 से सतवें और आठवें रेल लाइन पर यथाशीघ्र फूटब्रीज का निर्माण करवाने अथवा वैकल्पिक व्यवस्था करवाने का आग्रह किए है। इस संदर्भ में एक ज्ञापन तैयार किया गया है जिसमें लगभग 200 यात्रियों का हस्ताक्षर करा कर यात्रियों का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक के नाम का ज्ञापन महालिमोरुप के स्टेशन मास्टर को सौंपा जा चूका है। पर समस्या जस की तस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *