जिले में “आई एम वेरीफाइड वोटर” अभियान 4 मार्च से होगा शुरू
सरायकेला खरसावां जिले में “आई एम वेरीफाइड वोटर” अभियान 4 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान को लेकर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शनिवार की शाम अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उपायुक्त ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा है कि “आई एम वेरीफाइड वोटर” अभियान के तहत सभी मतदान केदो में शिविर लगाई जाएगी।जिसमें वोटरो से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि वोटर मतदान मतदान केंद्र में अपनी नाम दर्ज है या नहीं इसकी जानकारी ले पाएंगे। ईपिक कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है तो इसका भी शिविर के माध्यम से निराकरण कर पाएंगे।
