झारखंड भाजपा ने 11 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान
झारखंड भाजपा ने आज 11 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने निशिकांत दुबे को गोड्डा से प्रत्याशी बनाया है, वहीं खूंटी से अर्जुन मुंडा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई गीता कोड़ा को भी सिंहभूम से पार्टी ने टिकट दिया है।
राजमहल से ताला मरांडी
दुमका से सुनील सोरेन
गोड्ड से निशिकांत दुबे
कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
रांची से संजय सेठ
जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो
सिंहभूम से गीता कोड़ा
खुंटी से अर्जुन मुंडा
लोहरदगा से समीर उरांव
पलामू से विष्णुदायल राम
हजारीबाग से मनीष जायसवाल
