Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर में श्रीमदभागवत गीता महापुराण प्रवचन का होगा आयोजन

राजनगर प्रखंड के गांव डुमरडीहा टोला डुंगरीसाई में श्री श्री सार्वजनिक श्रीमद् भागवत गीता प्रचारक समिति द्वारा दिनांक 10 मार्च 2024 रविवार से दिनांक 12 मार्च 2024 मंगलवार तक श्रीमद् भागवत गीता महापुराण प्रवचन , प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से शाम 9:00 तक आयोजन होगा । कथा वाचक श्री दिबाकर दास महाराज जी आएंगे , उन्होंने भक्तों के बीच गीता महापुराण सुनेंगे साथ में श्री मृत्युंजय चैतन ब्रह्मचारी रहेंगे।

दिनांक 10 मार्च 2024 को सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम स्थल से गाजे बाजे के साथ कलश लेकर खरकाई नदी जाएंगे वहां पर पंडितो के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर गांव भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर कलश स्थापित कर पूजा अर्चना किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य मुक्त साहू , मुकेश साहू , राकेश साहू , दिनेश साहू , कृष्णा साहू , कृर्तिवास साहू , भूटान साहू ,सूकतू साहू बुलू साहू , चंद्रधर साहू , पटेल साहू , जगदीश साहू , दिनेश साहू , दीपक मुखी का सहरनीय योगदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *