कुचाई: उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरवा में होली मिलन समारोह का आयोजन
बाल संसद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाए और होली का आनंद लिया। होली के विषय में जानकारी देते हुए तरुण कुमार सिंह ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत है और इसीलिए प्रत्येक वर्ष आपसी द्वेष एवं कटुता को मिटाते हुए हम लोग होली मनाते हैं ।

होली के दिन जाति, धर्म ,संप्रदाय से ऊपर उठकर हम सभी लोगों को गले लगाते हैं और मित्रवत व्यवहार करते हैं और संदेश देता है कि हम किसी भी मजहब या जाति के हों लेकिन होली का त्यौहार हमें एक सूत्र में पीरो देता है। बड़े छोटे के बीच भेदभाव को समाप्त कर देता है। सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को तिलक लगाकर चरण स्पर्श किया और शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुलाल लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी ।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने होली की धुन पर सामूहिक नृत्य भी किया । इस कार्यक्रम में मनोज बोयपाई,राजेश मंडल ,दीनबंधु सिंह पात्र , तरुण कुमार सिंह , गरिमा सिंह, गीतांजलि महतो, कालेश्वरी सरदार , बुधनलाल मुंडा , शेफाली सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
