Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर खड़े हाइवा में तेज रफ्तार टेलर ने पीछे से मारी टक्कर

गुरुवार तड़के सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बेबको मोटर्स के समीप खड़े हाइवा में कांड्रा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि टेलर का चालक टेलर के केबिन में ही फंस गया।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गैस कटर की टीम बुलवाकर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया. हालांकि चालक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. उधर हाइवा चालक हाइवा छोड़ फरार हो गया है. बता दे कि आए दिन उक्त मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों की वजह से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. बाहर से आने वाली बड़ी गाड़ियां जहां- तहां सड़क के किनारे खड़ी रहती है. जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *