एलडीएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव में हुआ रंगारंग कार्यक्रम,बच्चों ने मनमोहक कला प्रस्तुत कर किया आश्चर्यचकित
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक पिलीद मे एलडीएम पब्लिक स्कूल परिसर में स्कूल प्रवंधन की ओर से 12वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के राष्ट्रीय पुस्तकालय सलाहकार समिति के सदस्य सह रांची कालेज के एचओडी डाक्टर राजाराम महतो, समाजसेवी खगेन महतो ने फीता काटकर किया।

एलडीएम पब्लिक स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने हारमोनियम, ढोलकी व तबला बजाकर लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। वहीं बच्चों ने नागपुरी, बंगला, कुरमाली व हिंदी गाना गाकर उपस्थित लोगों को खुब रिझाया। बच्चे बच्चियों ने एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वार्षिक महोत्सव में वार्षिक प्रोग्रेस रिपोर्ट, बाल विवाह व मोबाइल से बच्चों पर असर पर नाटक आदि प्रस्तुत किया गया।बच्चों के बीच कई प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया। एवं अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि डाक्टर राजाराम महतो ने महोत्सव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पढो लिखो आगे बढ़ो तभी समाज का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि अपने गुरूजनों का आदर करें तभी हमारी शिक्षा सफल हो सकता है। उन्होने बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल के शिक्षकों का प्रशंसा करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई के साथ संस्कार को आत्मसात करने की बात कही।वहीं स्कूल के प्राचार्य सह संस्थापक लम्बोदर महतो ने कहा कि प्रति वर्ष एनूएल फंक्शन कर बच्चों का पढ़ाई के साथ अन्य प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही स्कूल का लक्ष्य है।
