Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ताइवान में आए भूकंप का दिखा भयंकर असर, 25 वर्षों में इस तरह का…

ताइवान में आज (बुधवार) सुबह आए शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) के झटकों का असर अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। ताइवान न्यूज के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर 7 दशमलव 2 तीव्रता के भूकंप के बाद Taiwan High Speed ​​Rail Network ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दीं। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8ः30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव पूरे नेटवर्क (नांगंग-जुयिंग लाइन) पर पड़ा। Taiwan High Speed ​​Rail Network ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है।

ताइवान न्यूज के अनुसार, नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया है। The New York Times ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से कहा है कि भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में स्थित है। हुआलिएन में कई इमारतें आंशिक रूप से ढह गई हैं और खतरनाक कोण पर झुकी हुई दिखाई दे रही हैं। अखबार ने वीडियो जारी कर पूरे मंजर को दिखाने का प्रयास किया है।

भूकंप विज्ञान अधिकारियों ने कहा कि यह 25 वर्षों में Taiwan का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। ताइवान और के पड़ोसी देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। इस भूकंप का असर जापान पर भी देखा गया है। जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप ताइवान के पूर्वी तट पर हुलिएन काउंटी के जल क्षेत्र में केंद्रित था। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन (Central Meteorological Administration) ने भी तेज झटका दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *