Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चैत्र नवरात्र में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा,9 अप्रैल से शुरू हो रहा है नवरात्र

दिल्ली पर्व त्योहार न्यूज़:-हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वर्ष में मुख्य रूप से 2 बार नवरात्र मनाए जाते हैं। जिनमें चैत्र नवरात्र और आश्विन माह की शारदीय नवरात्र शामिल है। इस बार 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे और 17 अप्रैल को समापन होगा। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत किया जाता है। मान्‍यता के अनुसार, नवरात्र में जिस वाहन पर मां दुर्गा आती हैं उसका अलग-अलग मतलब होता है। इस बार चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी।

मिलते हैं ये संकेत

शास्त्रों की मानें तो अगर नवरात्र में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आती हैं, तो इसे छत्रभंगे स्तुरंगम कहा जाता है। मां दुर्गा के वाहन को शुभ नहीं माना जाता है। मां दुर्गा के इस वाहन से यह संकेत मिलते हैं कि आने वाले वक्त में कुछ बदलाव होने वाला है। साथ ही युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कहा जाता है कि मां दुर्गा के घोड़े पर सवार होकर आने से प्राकृतिक आपदा की संभावना बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *