सीनी-गम्हरिया रेलखंड के डाउन लाइन पर अज्ञात व्यक्ति शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सीनी-गम्हरिया रेलखंड के पोल संख्या 267 डाउन लाइन के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव आरपीएफ ने बरामद किया है। बताया जाता है कि गुरुवार को ट्रेन के ड्राइवर ने गम्हरिया स्टेशन मास्टर को रेल लाइन पर शव होने की सूचना दी, गम्हरिया स्टेशन मास्टर ने सीनी आरपीएफ को रेल लाइन पर शव होने की सूचना दी। सूचना मिलने ही सीनी आरपीएफ एएसआई केएन सिंह और कोलाबीरा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर मामले की छानबीन कर शव की पहचान में जुट गई है।
