Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा खुंटपानी प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर हुई चर्चा

खुटपानी़ प्रखंड के अंतर्गत उली राजा बासा पंचायत में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरु की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से पंचायत प्रभारी सुशीला पूर्ति, कीकिल केसरी, एवं रिहित मुंडा विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में भाजपा पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर चर्चा की गई और महिलाओं द्वारा यह निर्णय लिया गया कि लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर महिलाओं से संपर्क कर मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है ।

बैठक में पंचायत प्रभारी सुशीला पूर्ति ने महिलाओं को आवाहन करते कहीं की फिर से एक बार मोदी को केंद्र में प्रधानमंत्री बनाने की उद्देश्य महिलाओं को कार्य करना है बैठक में रिहित मुंडा ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अपने-अपने बुथ में जीत के लिए पूरी ताकत लगाने की अपील की कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर चुनाव को सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में खूंटी लोकसभा से श्री अर्जुन मुंडा जी को रिकॉर्ड मत से विजय बनाकर मोदी जी को मजबूत करना है उन्होंने सभी कार्यकर्ता अपील किया कि मोदी जी की 10 साल के विकास योजनाओं को जान कार्यकर्ता उपस्थित है कारी घर-घर तक पहुंचाने का अपील किया। बैठक में बहुत संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *