गोलमुरी के स्लैग रोड में एक तेज रफ्तार कार ने बच्ची और उसके 10 वर्षीय भाई को रौंदा
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत स्लैग रोड में एक तेज रफ्तार कार ने सात माह की बच्ची और उसके 10 वर्षीय भाई को रौंद दिया. धक्के से बच्चा कार की विंडशील्ड पर जा गिरा. भागने के क्रम में कार बच्चे को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई. कार को रोक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार सवार तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पिटाई करते हुए बंधक बना लिया. लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी किया. घायल बच्ची को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले लाया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जहा सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए युवकों को अपने साथ जीप में बैठा ले जाने लगी पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस के समक्ष ही युवकों को पीटना शुरू कर दिए. पुलिस ने किसी तरह तीनों युवकों को जीप में बैठा कर पुलिसिया करवाई।करने में जुटी है ।
