Categories

November 20, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के बरबिल गांव में NALSA योजनाओं के तहत मेगा विधिक जागरूकता अभियान शुभारंभ

सरायकेला-खरसावां, 19 नवंबर 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में NALSA Schemes Phase-I के तहत मेगा विधिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ सरायकेला-खरसावां जिले के पंद्रा पंचायत अंतर्गत बारबिल गांव से किया गया।

अभियान का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां, रामाशंकर सिंह ने विधिक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया। इस अभियान का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक विधिक जागरूकता पहुंचाना तथा NALSA एवं विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता एवं नागरिकों के कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराना है।


इस अवसर पर सरायकेला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, सचिव देबाशीष ज्योतिषी, DLSA सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज तथा पैनल अधिवक्तागण रिंकू सिन्हा, पी. पी. सिंह, सुखमति हेस्सा एवं पी. रथ उपस्थित रहे।
अभियान का विशेष उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें उनके अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी जा रही है कि पात्र व्यक्ति विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


मेगा जागरूकता अभियान “सभी के लिए न्याय तक पहुंच” की भावना को साकार करने की दिशा में DLSA सरायकेला-खरसावां की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विधिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *